{"_id":"aa754386f21fee5bf1406b32c7c99a89","slug":"displaced-workers-seeking-plots-farmers-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेघर मजदूरों को प्लाट देने की मांग, सड़कों पर उतरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेघर मजदूरों को प्लाट देने की मांग, सड़कों पर उतरे किसान
अमर उजाला,पठानकाेट
Updated Sun, 29 Dec 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला। बेघर मजदूरों को प्लाट देने की मांग के समर्थन में रविवार को ब्लॉक फतेहगढ़ चूड़ियां के विभिन्न गांवों के सैकड़ों किसान सड़कों पर उतर आए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन ऐकता उगराहां के नेतृत्व में उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष मार्च निकाला।
रोष मार्च की अध्यक्षता संगठन के जिला प्रधान लखविंदर सिंह मंजियांवाली और जिला जनरल सचिव नरिंदर सिंह कोटला बामा ने की। रोष मार्च के दौरान किसान संगठन के झंडे ही सड़कों पर दिखे। इस अवसर पर किसान नेताओं ने ने कहा कि प्रदेश सरकार बेघर मजदूरों को पांच-पांच मरले का प्लाट दे ताकि वह गरीब अपना घर बना सकें।
उन्होंने प्रदेश सरकार से कर्ज के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों और मजदूर परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस अवसर पर किसानों ने प्रदेश सरकार को खेती के संबंध में आने वाली समस्याओं के समाधान की मांग भी की। इस मौके पर जागीर सिंह, कुलबीर सिंह, संरिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, निर्मल सिंह, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह, दिलबाग सिंह, मलकीत सिंह, नरिंदर सिंह, मलूक सिंह, निशान सिंह, अजीत सिंह, हरभजन सिंह, कुलवंत सिंह, सतनाम सिंह, बलकार सिंह, हिंमतदीप सिंह, सुखबीर सिंह, साहिब सिंह आदि उपस्थित थे।