फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   worker, wine shop, bolttle attack, two, injured

अहाते के कारिंदों के बीच बोतलें चलीं, दो घायल

Tue, 01 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 01 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
worker, wine shop, bolttle attack, two, injured
थाना डिवीजन नंबर दो के अंतर्गत बड़ी सब्जी मंडी स्थित एक अहाते में अवैध शराब पिलाने को लेकर ठेका कारिंदे व अहाता रसोईये के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच ईंटें व खाली बोतलें भी चलीं। इसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घायलों की पहचान ठेका फ्लाइंग इंचार्ज कर्ण शर्मा निवासी मोहल्ला रामपुरा  और अहाता कुक गजेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला सुंदर नगर के रूप में हुई है। घायल गजेंद्र कुमार का आरोप है कि वह बड़ी मंडी स्थित अहाता में बतौर कुक काम करता है। उनका भांजा भी हेल्पर है।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात को उनके भांजे को एक व्यक्ति ने पैसे देकर शराब मंगवाई थी। जब वह लेकर आया तो कर्ण शर्मा उसे देख कर भड़क गया और खुद को ठेका फ्लाइंग इंचार्ज बताते हुए गाली गलौच करने लगा। विरोध करने वह हाथापाई करने के बाद ईंटों और खाली बोतल से हमला करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के घायल कर्ण शर्मा ने बताया कि वह अपने अहाते में अवैध शराब लोगों को पिलाते थे। जब रंगे हाथों पकड़ा तो उन्होंने ईंटों और शराब की पास पड़ी खाली बोतल से हमला कर उन्हें घायल किया है। दोनों पक्षों ने झगड़े संबंधी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed