{"_id":"df716a5ceb2ee6ead6c95ab6215dbd07","slug":"worker-wine-shop-bolttle-attack-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहाते के कारिंदों के बीच बोतलें चलीं, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अहाते के कारिंदों के बीच बोतलें चलीं, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना डिवीजन नंबर दो के अंतर्गत बड़ी सब्जी मंडी स्थित एक अहाते में अवैध शराब पिलाने को लेकर ठेका कारिंदे व अहाता रसोईये के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच ईंटें व खाली बोतलें भी चलीं। इसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों की पहचान ठेका फ्लाइंग इंचार्ज कर्ण शर्मा निवासी मोहल्ला रामपुरा और अहाता कुक गजेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला सुंदर नगर के रूप में हुई है। घायल गजेंद्र कुमार का आरोप है कि वह बड़ी मंडी स्थित अहाता में बतौर कुक काम करता है। उनका भांजा भी हेल्पर है।
सोमवार की देर रात को उनके भांजे को एक व्यक्ति ने पैसे देकर शराब मंगवाई थी। जब वह लेकर आया तो कर्ण शर्मा उसे देख कर भड़क गया और खुद को ठेका फ्लाइंग इंचार्ज बताते हुए गाली गलौच करने लगा। विरोध करने वह हाथापाई करने के बाद ईंटों और खाली बोतल से हमला करने लगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष के घायल कर्ण शर्मा ने बताया कि वह अपने अहाते में अवैध शराब लोगों को पिलाते थे। जब रंगे हाथों पकड़ा तो उन्होंने ईंटों और शराब की पास पड़ी खाली बोतल से हमला कर उन्हें घायल किया है। दोनों पक्षों ने झगड़े संबंधी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।