{"_id":"ff317171f59fb8a645db7ef2b1b9275d","slug":"pathankot-fraud-blackmail-claim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने युवकों पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक ने युवकों पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 25 Nov 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
नरोट जैमल सिंह में बाबा पर कुकर्म और तंत्र विद्या से गायब करने की धमकी देने का आरोप लेकर चार युवक एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी से मुलाकात न होने पर वह वापस लौट गए।
मंगलवार को डेरे के बाबा ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर युवकों की ओर से लगाए गए आरोपों को नकारते हुए चारों युवकों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।
बाबा ने बताया कि चारों युवक उन्हें हमेशा पैसों के लिए ब्लैकमेल करते रहते थे। जब उसने पैसा देने से मना किया तो चारों युवकों ने उसपर आरोप लगा दिए।
उन्होंने एसएसपी आरके बख्शी से मांग की कि उक्त युवकों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। वहीं युवकों का आरोप है कि बाबा डेरे पर उन्हें धरा-धमकाकर उनके साथ कुकर्म करता था। उनके पास वीडियो भी है।
एसएसपी ने बताया कि उन्होंने जांच के लिए एक टीम गठित की है। इसमें डीएसपी इंवेस्टिगेशन, डीएसपी सब डिवीजन और थाना नरोट जैमल सिंह के एसएचओ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच करने के बाद कमेटी की ओर से जो रिपोर्ट दी जाएगी उसी के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।