{"_id":"32692874911411dc55099d607956ca89","slug":"pathankot-bike-thief-gang-two-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट
Updated Fri, 30 Oct 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जैतोसर्जा के पास बाइक चोरी करके उन्हें बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके बटाला पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
गिरोह के तीन सदस्य भाग निकले। पुलिस थाना रंगड नंगल ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए एक युवक से देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।
एएसआई गुरमेज ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव जैतोसर्जा के पास पुलिस पार्टी समेत नाकाबंदी की हुई थी। सूचना थी कि पांच लोग जो बाइक चोरी करके उन्हें बाजार में बेचते हैं यहां से गुजरने वाले है।
मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जब दो बाइकों पर पांच युवकों को देखा तो उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही कुछ दूरी पर ही पांच में से तीन युवक ईख के खेतों में घुस गए और भाग निकले। दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया।
पकडे़ गए आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह वासी फुलकाके रूप में हुई है। अमृतपाल सिंह से एक देसी पिस्तौल भी बरामद हुआ है। दूसरे सदस्य की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जोबनजीत, जर्मन सिंह और गुरप्रीत सिंह वासी चाहल कलां भाग निकले।