फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   inlaws, murder, married, woman, poison, batala

ससुरालवालों ने विवाहिता को जहर पिलाकर मार डाला

Sat, 23 Jan 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 23 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
inlaws, murder, married, woman, poison, batala
ससुराल वालों ने एक विवाहिता की जहरीली चीज पिलाकर हत्या कर दी। थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति, सास और ननद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयानों में मृतका के भाई रंजीत सिंह निवासी गुरदासपुर ने बताया कि उसकी बहन दलजीत कौर की शादी 7 साल पहले जगदीप सिंह वासी गांव खोदे बेट से हुई थी।
विज्ञापन


रंजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन के ससुराल वाले उसे मायके से पैसे लाने की मांग करते थे। इससे उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान रहती थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी बहन की मारपीट से मारपीट की। इससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेहोशी की हालत में पति, मां और ननद ने उसकी बहन को कोई जहरीली चीज पिला दी। बाद में दलजीत कौर को गुरदासपुर के एक अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे अमृतसर रेफर की दिया। जब उन्हें पता लगा कि बहन अस्पताल में दाखिल है तो वहां पहुंचे। वहां दलजीत मृत हालत में मिली।


एसएचओ डेरा बाबा नानक परमजीत सिंह ने बताया कि मृतका लड़की के भाई के बयानों पर पति, सास और ननद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफअतारी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed