{"_id":"3963252a60b493568b7009139cd7eb9f","slug":"bribe-patwari-partner-arrest-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने में पटवारी साथी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेने में पटवारी साथी समेत गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस टीम ने सोमवार को तहसील परिसर में रिश्वत लेते हुए पटवारी व उसके एक साथी को रंगे हाथों पकड़ा। पटवारी राजिंदर कुमार अपने साथी जतिंदर कुमार के साथ एक एनआरआई से उसकी जमीन की रजिस्ट्री के लिए रिश्वत ले रहा था। एनआरआई की शिकायत के बाद विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा।
पठानकोट निवासी एनआरआई गुरमीत सिंह ने चार मरला क्वार्टर में अपनी 19 मरले जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। इसके लिए पटवारी राजिंदर कुमार ने 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग रखी। बाद में वह 2 लाख में रजिस्ट्री करवाने के लिए राजी हो गया।
इसके बाद एनआरआई गुरमीत सिंह ने विजीलेस को शिकायत दे दी। इस पर विजिलेंस टीम ने एनआरआई को रिश्वत की राशि की पहली किश्त के रूप में 40 हजार रुपये लेने के लिए तहसील परिसर में बुलाया गया। पटवारी अपने साथी जतिंदर कुमार के साथ करीब साढ़े तीन बजे पहुंचा।
विज्ञापन
वहीं मौके पर ही विजिलेंस अमृतसर के डीएसपी मनविंद्र सिंह ने टीम के साथ पटवारी व उसके साथी को रंगे-हाथ पकड़ लिया। डीएसपी ने बताया कि पटवारी राजिंदर कुमार निवासी गुरदासपुर व उसके साथी जतिंदर कुमार निवासी प्रेम नगर गुरदासपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को दो फरवरी कोे कोर्ट में पेश किया जाएगा।