फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   compartment, exams, student, suicide Pathankot

दसवीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट आने पर छात्र ने की खुदकुशी

Wed, 18 Jun 2014 10:41 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Wed, 18 Jun 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
compartment, exams, student, suicide Pathankot
दसवीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट आने पर शाहपुरकंडी में एक छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान रणजीत सागर बांध परियोजना की टाउनशिप कालोनी शाहपुरकंडी निवासी विजय पुत्र धन बहादुर (17) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि विजय के पिता मूल रूप से नेपाल निवासी हैं। वे बांध परियोजना में बतौर बेलदार तैनात हैं। वे परिवार समेत पिछले 20 वर्षों से शाहपुरकंडी टाउनशिप में सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी विजय दसवीं की परीक्षा में विजय फेल हो गया था।
विज्ञापन


उसके बाद विजय को दोबारा दसवीं कक्षा में दाखिला दिलवाया गया। दसवीं के परीक्षा परिणाम पिछले दिनों घोषित हुए थे। इसमें विजय की दोबारा कंपार्टमेंट आ गई। परिजनों ने बताया कि कंपार्टमेंट आने की वजह से विजय पिछले कई दिन से तनाव में था। मंगलवार शाम को जब घर में कोई मौजूद नहीं था तभी उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। घर में विजय फर्श पर बेसुध हालत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे रेफर कर दिया गया। देर रात एक निजी अस्पताल में विजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शाहपुरकंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहपुरकंडी के एएसआई दीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि विसरा रिपोर्ट जांच को भेजी जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed