फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Celebrate not convey the environmental damage

खुशियां मनाएं पर पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं

Fri, 01 Nov 2013 10:47 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Fri, 01 Nov 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
Celebrate not convey the environmental damage
विवेकानंद आईटीआई कॉलेज में दिवाली के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के बीच रंगोली, चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। छात्रों ने चार्ट मेकिंग के माध्यम से प्रदूषण रहित दिवाली मनाने, कम से कम पटाखे चलाने तथा पर्यावरण को संतुलित करने के चार्ट बनाकर अन्य छात्रों को प्रेरित किया।
विज्ञापन


वहीं पर रंगोली प्रतियोगिता में बढ़िया रंगोली बनाकर जीवन में रंगों का महत्व बताया। कालेज के अध्यक्ष विवेक सैनी, प्रिंसिपल अंजू सैनी ने बताया कि उनके कॉलेज में जहां छात्रों को अच्छी व गुणवत्ता की शिक्षा के साथ बढ़िया प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं पर उनके व्यक्तित्व विकास के लिए भी कई प्रतियोगिताएं करवा कर उनको प्रोत्साहित किया जा रहा है। रंगोली प्रतियोगिता में आर्ट एंड क्र ाफ्ट प्रथम वर्ष के छात्रों ने बढ़िया रंगोली बनाकर पहला स्थान तथा इसी कोर्स के  दूसरे वर्ष के छात्रों ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


चार्ट मेकिंग में पलंबर का कोर्स कर रहे राहुल ने प्रथम, इलेक्ट्रीशियन कोेर्स के मुकेश ने दूसरा तथा डीजल मेकेनिक का कोर्स कर रहे मुकेश राणा व लवली ने तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रबंधन ने मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल अंजू सैनी, अध्यक्ष विवेक सैनी, प्रदीप शर्मा, नवदीप, अवतार और परमजीत मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed