फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   cash & jewlary stolan from house

घर से हजारों के गहने और नगदी उड़ाई

Mon, 16 Dec 2013 11:29 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
अमर उजाला,पठानकाेट Updated Mon, 16 Dec 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
cash & jewlary stolan from house
पठानकोट। शहर के सुंदरनगर स्थित एक घर से रविवार देर रात चोरों ने हजारों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे।
विज्ञापन


 सुंदर नगर निवासी वीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उनका परिवार दो वर्ष से सुंदर नगर स्थित इस मकान में रह रहा है। उसकी मां यशोदा की तबियत ठीक न होने से वह एक सप्ताह से दिल्ली गई हुई थी।
विज्ञापन


घर लौटने पर उसे कमरे का ताला टूटा हुआ और लड़की की शादी के लिए रखे 20 हजार के सोने व 30 हजार रुपये की चांदी के गहने गायब मिले। इसके अलावा चोर घर से टीवी, डीवीडी प्लेयर और बर्तन भी उठाकर ले गए। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने वीना देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चोर दो बार उनके घर में चोरी की चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed