{"_id":"6af3dec45316b786b2e3bf00b2d085b0","slug":"batala-ssp-protest-aware-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट
Updated Fri, 30 Oct 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
मृतक सुच्चा सिंह वासी ओठिंयां के परिवार को इंसाफ दिलवाने के लिए बनी एक्शन कमेटी ने शुक्रवार को पुलिस की कार्रवाई के प्रति रोष जताया।
एक्शन कमेटी के सदस्यों ने पांच नवंबर को एसएसपी बटाला के कार्यालय के सामने बड़े प्रदर्शन का एलान कर दिया है।
कुछ दिन पहले सुच्चा सिंह नामक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में सड़क दुर्घटना से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था जबकि सुच्चा सिंह के परिवार वालों ने संदेह जताया था कि उसकी हत्या की गई है।
एक्शन कमेटी के सचिव शमशेर सिंह नवां पिंड ने बताया कि सुच्चा सिंह के मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए कुछ दिन पहले गांधी चौक पर धरना दिया गया था।
तब डीएसपी सिटी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया था कि मामले की पड़ताल गंभीरता से की जाएगी। मामले में एक्शन कमेटी के सदस्य कई बार एसपी हेड क्वार्टर से मिले।
विज्ञापन
शमशेर सिंह ने बताया कि अब तक पुलिस ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है। शुक्रवार को भी एक्शन कमेटी के सभी सदस्य डीएसपी सिटी से मिले। उन्होंने एसएचओ रंगड़ नंगल को फोन पर तीन दिन के भीतर सुच्चा सिंह वासी गांव ओठियां की मौत के कारणों की तफतीश करके उन्हें रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं।
कमेटी के पदधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आने वाले कुछ दिनों में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पांच नवंबर को बटाला के एसएसपी कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सतनाम सिंह, मोहन सिंह, मुख्तार सिंह, हरदेव सिंह उपस्थित थे।