{"_id":"875290035ef3d18e4fb7159dbfcbe274","slug":"bag-found-dauladhaar-express-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाधार एक्सप्रेस में लावारिस बैग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलाधार एक्सप्रेस में लावारिस बैग से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे रेलवे स्टेशन पठानकोट के प्लेट फार्म नंबर 3 पर पहुंची धोलाधार एक्सप्रेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस ने डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते की मौजूदगी में बैग को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
धोलाधार एक्सप्रेस धुंध के चलते ढाई घंटे की देरी से पठानकोट पहुंची थी। इसी दौरान जब कर्मचारी ट्रेन के डिब्बों को साफ करने के बाद लॉक कर रहे थ। इस दौरान कर्मचारियों को एक डिब्बे में लावारिस बैग मिला। कर्मचारियों ने बैग डिब्बे से बाहर फेंक दिया और जेई हरीश कुमार के माध्यम से जीआरपी व आरपीएफ के जवानों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर जीआरपी व आरपीएफ ने पूरे स्टेशन को खाली करवा दिया और एसएसपी पठानकोट को इसकी सूचना दी।
इस पर एसएसपी आरके बख्शी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैग को मेटल डिटेक्टर से चेक किया तो घंटी बजने लगी। इस पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। बैग सूंघने पर डॉग स्क्वायड वहीं पर बैठ गया। शक होने पर पुलिस ने बैग के इर्द गिर्द रेत की बोरिया लगा दी और बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी। बम निरोधक दस्ते ने बैग की अच्छे से तालाशी ली तो उसमें से तीन जोड़ी बूट, दो चादर और एक आर्मी दरी बरामद हुई। जीआरपी ने बैग को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फौजी ट्रेन में भूल गया था बैग
लावारिस बैग फौजी गौरव बावा पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी नलूंगा मीरथल का था। वह किसी काम से पठानकोट आया था। जल्दबाजी के चक्कर में वह अपना बैग ट्रेन में ही भूल गया। जब उसे याद आया, तो सबसे पहले उसने अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी और पठानकोट रेलवे स्टेशन पहुंचा।
पूरा स्टेशन खाली कराया गया
रेलवे स्टेशन पठानकोट पर लावारिस बैग मिलने पर जीआरपी, आरपीएफ व जिला पुलिस ने पूरे स्टेशन को खाली करवा दिया। पुलिस को स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिया गया। पुलिस ने करीब दो घंटे तक किसी भी व्यक्ति को स्टेशन में नहीं आने दिया और सिटी स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेनों को पिछले रेलवे स्टेशन पर ही रोकने के आदेश दे दिए।
रेलवे स्टेशन पर मिला बैग किसी जवान का है। वहीं इस बैग में कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बैग और उसमें मिले सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आरके बख्शी, एसएसपी