{"_id":"77d7370142766f832d0c682a64fb96d0","slug":"anganwadi-worker-admitted-cheating-on-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती कराने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती कराने के नाम पर ठगी
पठानकोट
Updated Sat, 02 Nov 2013 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती कराने के नाम पर एक महिला से 64 हजार रुपये ठगने के आरोप में सुजानपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
सुजानपुर के मिर्जापुर गांव निवासी राजिंदर सिंह पुत्र खेम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव माधोपुर निवासी पवन कुमार ने ऊंची पहुंच और अफसरों के साथ अच्छे संबंध होने का दावा कर उसकी पत्नी अनीता देवी को आंगनबाड़ी विभाग में भर्ती कराने का वादा किया। इसके एवज में उसने कुछ पैसों की मांग भी की।
उनके बीच सौदा 64 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने 64 हजार रुपये पवन को दे दिए लेकिन, उसके बाद से लेकर आज तक उसकी पत्नी को आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती नहीं कराया गया। उसने बताया कि पवन ने पैसे लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
मामले की शिकायत पर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज अनिल कुमार की जांच के आधार पर पवन के खिलाफ सुजानपुर पुलिस थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।