फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   aam admi party, road show, party, pathankot

विरोधाभास के बीच आम आदमी पार्टी का रोड शो

Sun, 21 Feb 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sun, 21 Feb 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
aam admi party, road show, party, pathankot
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक जस्सी जसराज ने कादिया  क्षेत्र में रोड शो किया। आयोजन में आम आदमी के एनआरआई साथी लड्डू खालसा ने योगदान दिया।
विज्ञापन


जस्सी जसराज ने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की सरकार को रुखसत करने और उसके माफिया नेताओं को जेलों में भेजने के लिए लोग तन-मन और धन से आप के साथ जुड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी अकाली दल का दूसरा रुप है।

इसके अलावा भाजपा भी लोगों में फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही है। पंजाब में आप को छोटू समझने की भूल करने वालों को याद होना चाहिए कि 2014 की लोकसभा चुनावों में 33 लाख पंजाबियों ने आप को समर्थन दिया था।
विज्ञापन


उन्होने उपस्थित वर्करों को प्रण लिया कि किसी भी तरह रिश्वत या शराब के बदले में अपने वोट न बेचें। दूसरी तरफ आप के वरिष्ठ नेताओं ने रोड शो का पूरी तरह से बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंधी जब आप के पंजाब कनवीनर जत्थेदार सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि यह जस्सी जसराज का अपना निजी कार्यक्रम था, जिससे पार्टी का कोई लेना देना नही है। इस मौके पर रघबीर सिंह, गुरप्रताप सिंह, बाबा जसविंदर सिंह, रजिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, जगजीत सिंह, गुरमेज सिंह, बलजिंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed