फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   पांच युवकों पर वाहन चढ़ाकर कुचलने की कोशिश

पांच युवकों पर वाहन चढ़ाकर कुचलने की कोशिश

Fri, 17 May 2013 05:31 AM IST
Pathankot
Pathankot Updated Fri, 17 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट। तारागढ़ में शराब माफियाओं का गुंडागर्दी का नंगा नाच सामने आया। शराब को लेकर तोड़फोड़ के मामले में शराब माफिया के कारिंदों ने युवकों पर अपने वाहनों को चढ़कर कुचलने की कोशिश की। इसके बाद हमलावरों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। और दो युवकों का अपहरण कर ले गए। तारागढ़ पुलिस ने दोनों को उनके चुंगल से मुक्त कराया। झगड़े में दो युवकों को गंभीर चोट आने की वजह से उन्हें अमृतसर रेफर किया गया है। तारागढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने में लगी है। फिलहाल हमलावर फरार बताए जाते हैं। घायलों की पहचान तारागढ़ निवासी नितिन, लाहड़ी गुजरां निवासी मकुल सैनी, पखोचक्क निवासी राहुल सैनी, सहानपुर कुलबीर सिंह और पठानचक्क निवासी राहुल के रुप में हुई है।
विज्ञापन

घायल नितिन ने बताया कि बीती रात को अपने पैलेस से दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे। तारागढ़ चौक के पास शराब ठेकेदारों के कारिंदों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि कारिंदों ने अपने चौपहिया वाहन से उन्हें कुचलने की कोशिश की। इसके बाद हथियारों से उन पर वार कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। घायलों ने बताया कि हमलावर नितिन, कुलबीर और राहुल सैनी को अपने साथ अपहरण कर वाहनों में गुरदासपुर की ओर ले गए। रास्ते में कुलबीर ने कूदकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचित किया। देर रात तक पुलिस ने युवकों के अपहरण के बाद नाकेबंदी करा दी। इस बीच हमलावर उन्हें बहरामपुर गांव में लेकर छिप गए और बंद घर में उन्हें रखा गया। वीरवार सुबह पांच बजे पुलिस ने दोनों युवकों को बहरामपुर से बरामद कर लिया है। उक्त पांचों युवकों को सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती कराया गया। जहां से मकुल सैनी और कुलबीर सिंह की हालत गंभीर देखकर उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया, जबकि नितिन को सिर में गंभीर चोट आने की वजह से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हमलावर फरार बताए जाते हैं। इस बारे में पूछने पर तारागढ़ के एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि शराब पिलाने को लेकर मारपीट हुई है और पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। उन्होंने माना कि दो युवकों का अपहरण किया गया जिन्हें बाद में छुड़ा लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस बयानों के आधार पर हमलावरों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed