फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   छात्रों को ले जाने वाली बसे बहाल होंगी

छात्रों को ले जाने वाली बसे बहाल होंगी

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Pathankot
Pathankot Updated Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
शाहपुरकंडी (पठानकोट)। रणजीत सागर बांध परियोजना शाहपुरकंडी की विभिन्न कर्मचारी संगठनों पर आधारित संयुक्त संघर्ष कमेटी की बैठक डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू और डीसी पठानकोट सिबन सी की अध्यक्षता में स्थानीय कमेटी रूम में आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के मुख्य अभियंता एसके नाभ भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुलाजिमों की मांगों खास तौर पर कर्मचारियों के बच्चों को स्कूल कॉलेज ले जाने वाली बसों को बंद किए जाने का मामला छाया रहा।
विज्ञापन

डीसी ने बच्चों को ले जाने वाली बसों को चालू करने का आश्वासन दिया। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि बंद बसों को लगातार चालू रखने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बातचीत कर डीजल का प्रबंध किया जाएगा। इसके साथ ही नई बसों का प्रबंध भी किया जाएगा ताकि भविष्य में छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि टाउनशिप कालोनी में साफ सुथरा पीने का पानी मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर एक्सईएन व्यास देव ने बताया कि पानी की सप्लाई को ठीक कर दिया गया है और कालोनी में पानी की सप्लाई लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर संयुक्त संघर्ष कमेटी की ओर से मांगों को लेकर डीसी को मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता आरएल मित्तल, एसके गुरनाल, हर्ष महाजन, सुधीर गुप्ता, मुलाजिम नेता ओपी वर्मा, अशोक कुमार, रविंद्र सिंह जग्गा, रोशन लाल भगत, बलबीर सिंह बैंस, जसप्रीत सिंह, नत्था सिंह, गुरनाम सिंह, सुखदेव सिंह, विजय कुमार, ओंकार सिंह, नरोत्तम कुमार, विजय कुमार, सुखदेव सिंह पटवारी, हरदेव सिंह धैब्बी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed