फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   जमीन हथियाने के आरोप में एनआरआई समेत दो नामजद

जमीन हथियाने के आरोप में एनआरआई समेत दो नामजद

Fri, 08 Feb 2013 05:31 AM IST
Pathankot
Pathankot Updated Fri, 08 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट। सुजानपुर पुलिस ने धोखाधड़ी और जमीन हथियाने के आरोप में एनआरआई समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एनआरआई पर पहली पत्नी होने के बावजूद दूसरी शादी कर महिला की जमीन हड़पकर बेचने का आरोप है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जाते हैं।
विज्ञापन

माधोपुर निवासी सुनीता उर्फ सरबजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जर्मनी के आगसबर्ग में रहने वाले माधोपुर के ही जोन भट्टी उर्फ रजिंद्र सिंह के साथ 8 जून 1993 को हुई थी। सुनीता ने बताया 18 अगस्त 1994 से 8 जून 1995 तक जोन ने सरबजीत को अपने साथ टूरिस्ट वीजा पर ले जाकर जर्मनी में रखा। इसके बाद वह दोबारा 21 नवंबर 1995 से लेकर 19 अप्रैल 1996 तक छह माह के लिए विदेश में रहे। उसने आरोप लगाया कि जर्मनी में जोन के पहले ही शादीशुदा और दो बच्चे होने की खबर मिलने के बाद वह स्वदेश लौट आई। उसने आरोप लगाया कि जोन ने पहली पत्नी को तलाक देने का विश्वास दिलाते हुए वर्ष 1999 में भारत आकर 10 अक्टूबर 1999 को दोबारा जपोवाल स्थित एक गुरुद्वारे में शादी रचाई। शादी को तहसीलदार पठानकोट के पास 14 जुलाई 2003 को रजिस्टर्ड कराया गया। सरबजीत ने आरोप लगाया कि अपने साथ ले जाने के लिए दस्तावेज तैयार करना शुरु कर दिए, लेकिन विदेश से उसे स्पांसर शिप नहीं भेजी। इसके चलते वह विदेश नहीं जा सकी। उसने आरोप लगाया कि 2005 में जोन ने उससे मिलना कम कर दिया और उसकी जमीन से बेदखल करने के लिए साजिश रचनी शुरू कर दी। उसने बताया कि जोन ने पठानकोट के सैली कुलियां निवासी अपने भतीजे दिनएस कुमार के साथ जाली दस्तावेज तैयार कर सरबजीत को 7 कनाल 19 मरे जमीन से बेदखल करने के लिए साजिश रची। उसने आरोप लगाया कि 28 नवंबर 2012 को जोन ने जर्मनी से पावर आफ अटारनी अपने भतीजे दिनेश कुमार को भेजी। 4 दिसंबर 2012 को दिनेश ने जालंधर कमिश्नर दफ्तर से पावर आफ अटारनी को तस्दीक कराके 7 कनाल 19 मरले जमीन का बयाना सैली कुलियां निवासी विश्वनाथ से कर लिया। मामले की शिकायत की डीएसपी हेडक्वार्टर रणजीत सिंह की ओर से की जांच के आधार पर जोन और दिनेश के खिलाफ साजिश के तहत दूसरी शादी करने और जमीन को धोखे से बेचने के आरोप में सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन, आरोपी फरार बताए जाते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed