Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   बाउली में स्नान से मिटते हैं चर्म रोग

बाउली में स्नान से मिटते हैं चर्म रोग

Fri, 08 Feb 2013 05:31 AM IST
Pathankot
Pathankot Updated Fri, 08 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट। सुजानपुर के निकटवर्ती गांव बसरूप में स्थित प्राचीन बुआ दाती के मंदिर की बाउली में स्नान करने से चर्म रोग मिट जाते हैं यह कहना है इस मंदिर के पुजारी पंडित संजय कुमार शर्मा का। उन्होंने बताया कि मंदिर पर हर साल एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। जून के महीने की पूर्णिमा को यहां विशाल मेला लगाया जा रहा है, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालु मन की मुरादों को पूरा करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शक्तिपीठ का इतिहास बताते कहा कि यह मंदिर करीब 900 बर्ष पुराना हैं। एक बार बाबा झिड़ी नाम का साधु जम्मू से हरिद्वार के लिए अपनी पांच साल की पुत्री बुआ दाती के साथ जा रहा था। रास्ते में जब बुआ दाती को प्यास लगी, तो वह दोनाें इस मंदिर पर कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान बाबा ने खेतों में काम कर रहे किसान के पास जाकर उससे पुत्री के लिए पानी मांगा। इसके पश्चात किसान पानी लेने घर चला गया। काफी देर तक किसान के वापस नहीं लौटने पर बुआ दाती ने कहा कि बाबा अब प्यास मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रही और इसके कारण मेरे प्राण निकले जा रहे हैं। पुत्री की ऐसी दशा देख बाबा ने उस जगह पर अपने पांव की एडी मार पानी निकाल अपनी पुत्री की प्यास बुझाई। जब किसान वापस लौटा, तो वह वहां का करिश्मा देख दंग रह गया। किसान ने कहा इससे पहले इस जमीन पर तो कभी पानी की एक बूंद तक दिखाई नहीं दी अब यह पानी कैसे आया, तभी बाबा ने उस किसान से कहा कि आज से इस पानी से जो भी मनुष्य स्नान करेगा, वह सभी प्रकार के शारीरिक रोगों से मुक्ति पाएगा। तब से लेकर अब तक जिस किसी को भी इस जगह के महत्त्व के बारे में पता चला है, वह अपने शारीरिक कष्टों के निवारण के लिए यहां आता है। मंदिर के संबंध में एक मान्यता और भी है कि एक बार एक अंग्रेज तीन दिनों तक इस क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद इस मंदिर के पास पहुंचा और यहां पर एक पेड़ लगा देखा। अंग्रेज ने समझा कि यह चंदन का पेड़ है और इसे बेेच मोटी रकम कमाई जा सकती है। इसी लालच में अंग्रेज ने उस पेड़ को कटवाना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका , लेकिन वह पेड़ कटवा अपने देश चला गया। कुछ दिनों के बाद वह अंधा हो गया। एक दिन उसे रात को सपना आया कि उसने बसरूप में एक पेड़ कटवाया है, जिसकी सजा उसे इस रूप में मिल रही है। पश्चाताप करने के बाद सपने में उससे कहा गया कि अगर वह उस जगह पर निकल रहे पानी की पक्की बाउली बनवाएगा, तो वह ठीक हो जाएगा। अंग्रेज ने ठीक वैसा ही किया और वह बसरूप आकर बाउली के निर्माण कार्य को करवाने में जुट गया तथा कार्य पूरा होने पर उसकी आंखों की रोशनी वापस लौट आई। बाउली पक्की बन जाने के बाद से ही मंदिर के नाम को बुआ की बाउली के नाम से भी जाना जाने लगा। पंडित संजय कुमार ने बताया कि तब से लेकर इस जगह पर इस जगह पर स्नान करने से किसी भी प्रकार का चर्म रोग ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed