{"_id":"100-33509","slug":"Pathankot-33509-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बच्चे की मौत, तीन जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बच्चे की मौत, तीन जख्मी
Pathankot
Updated Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर। घुमान-अमृतसर रोड पर स्कूल बस और कार की टक्कर होने से एक बच्चे की मौैत हो गई। अमृतसर निवासी गुलशन चोपड़ा अपनी पत्नी पूनम चोपड़ा, बेटे नीतिश चोपड़ा और रितिश चोपड़ा के साथ चिंतपूर्णी से माथा टेक कर अपनी कार से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान जब वे कस्बा घुमान के नजदीक गांव मंडिआला पहुंचे तो उनकी कार घुमान इंटरनेशनल स्कूल की खड़ी बस में टकरा गई। कार में सवार नीतिश (13) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुलशन चोपड़ा, पूनम चोपड़ा और रितिश गंभीर रूप में जख्मी हो गए। सभी घायलों को राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। वहां से उन्हें हालत गंभीर के चलते अमृतसर रेफर कर दिया गया। इस दौरान बस में सवार स्कूली बच्चों को भी मामूली सी चोटें आई। थाना घुमान के प्रभारी कुलविंदर सिंह विर्क अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनोें वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
