फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   एनआरआई महिला का कत्ल

एनआरआई महिला का कत्ल

Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
Pathankot
Pathankot Updated Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर। कस्बा फतेहगढ़ चूड़िया के गांव नंदियावाली में एनआरआई महिला कुलदीप कौर का कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के ससुर, जेठानी और भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुलदीप कौर चार माह पहले ही इटली से स्वदेश लौटी थीं।
विज्ञापन

कुलदीप कौर के भाई बकाला के गांव बदादपुरा निवासी नरिंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन का पत्नी तेजवीर सिंह इटली रहता है। उन्होंने बताया मंगलवार देर रात कुलदीप कौर का उसकी जेठानी परमजीत कौर, भतीजे करनबीर सिंह और ससुर रणजीत सिंह ने मिल कर तेज हथियारों से कत्ल कर दिया। नरिंदर सिंह ने बताया कि कत्ल के बारे में जानकारी उन्हें किसी ने फोन पर दी थी। इसके बाद वे पहुंचे तो उनकी बहन का कत्ल कर दिया गया था और शव खून से लथपथ था। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि परमजीत कौर, करणबीर सिंह, रणजीत सिंह पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रुपयों के लिए दिया वारदात को अंजाम
थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ जगजीत सिंह ने मृतका के परिजनों के हवाले से बताया कि शादी से पहले कुलदीप कौर का पति तेजवीर सिंह इटली से अपनी भाभी परमजीत कौर के नाम रुपये भेजता था। शादी के बाद उसने अपनी पत्नी के नाम रुपये भेजने शुरू कर दिए। परमजीत कौर इससे खफा थी और उसी के चलते उसने हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed