फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   50 लाख 16 हजार 960 में बिका रिहायशी प्लाट

50 लाख 16 हजार 960 में बिका रिहायशी प्लाट

Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
Pathankot
Pathankot Updated Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट। नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय में सोमवार को डीसी सिबन सी की अध्यक्षता में ट्रस्ट की विभिन्न संपत्तियों की बोली करवाई गई। इस दौरान विधायक अश्विनी शर्मा भी विशेष तौर पर पहुंचे थे। कार्यकारी अधिकारी (ईओ) परमिन्द्र सिंह गिल ने बताया कि बोली में आनंदपुर चेली माता मंदिर के समीप लमीनी स्कीम ऐरिया नंबर-1 में 10 रिहायशी प्लाटों की बोली करवाई गई, जिसमें सबसे महंगी प्लाट 50 लाख 16 हजार 960 रुपये में बिका, इसके अलावा डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समीप दो दुकानों की भी बोली करवाई गई, जिसमें एक दुकान की बोली 18 लाख 17 हजार रुपये तक गई। इस अवसर पर डीसी सिबन सी ने बताया कि इस बोली के तहत नगर सुधार ट्रस्ट को 2 करोड़ 69 लाख 47 हजार 398 रुपये की आमदन हुई है। इसमें 67 लाख 36 हजार 850 रुपये मौके पर जमा किए गए। उन्होंने बताया कि इस बोली के तहत सरकार करीब 10 लाख 77 हजार 899 रुपये का टैक्स अदा किया गया है। इस बोली के दौरान इंजीनियर सतपाल उपस्थित थे, जबकि बोली लगाने वालों में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed