{"_id":"100-30392","slug":"Pathankot-30392-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद परिवारों के रिसते जख्मों पर मरहम है कसाब की फांसी: कुंवर विक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद परिवारों के रिसते जख्मों पर मरहम है कसाब की फांसी: कुंवर विक्की
Pathankot
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर। मुंबई हमले के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को फांसी देने पर शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद गुरदासपुर के सदस्यों ने शहीद परिवारों के साथ खुशी मनाई। इस दौरान पूरा माहौल भारत माता की जय, मुंबई के शहीद अमर रहे के नारों से गूंज उठा। इस उपरांत एक समारोह का आयोजन भी किया गया जिसे संबोधित करते हुए शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद तथा आल इंडिया एंटी टैरेरिस्ट फ्रंट के प्रांतीय महासचिव कुंवर रविंदर विक्की ने कहा कि कसाब को फांसी शहीद परिवारों के रिस्ते हुए जख्मों पर मरहम के समान है। सरकार ने बेशक यह फैसला देरी से लिया है परन्तु बिलकुल सही फैसला लिया है।
उन्होंने कहा कि चार साल पहले मुंबई में हुए आतंकी हमले में 166 निर्दोष लोगों एवं हमारे 10 सुरक्षा बलों के जवान शहीद हुए थे। पिछले चार सालों से पूरा देश इस खूंखार आतंकी को फांसी की मांग कर रहा था जिसे स्वीकार कर अब सरकार ने उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर एनआरआई सभा के प्रधान एन पी सिंह ने कहा कि सरकार ने जिस तरह गोपनीय तरीके से कसाब को फांसी दी है वह बेहद प्रशंसनीय कदम है। इस आतंकी पर सरकार ने पिछले चार सालों में करोड़ों रुपये खर्च किए है। इस अवसर पर मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित शहीद लैफ्टीनेंट नवदीप सिंंह के पिता रिटा कैप्टन जोगिंदर सिंह, शहीद लांसनायक रणबीर सिंह की पत्नी सविता कुमारी, शहीद सिपाही मेजर सिंह की माता हरंबस कौर, शहीद नरेश सलारिया के पिता कैप्टन काबुल सिंह, शहीद सतवंत सिंह के पिता कशमीर सिंह, शहीद कपिल देव के पिता जोध राज शर्मा, लक्की सलारिया, सूबेदार रत्न चंद, सुभाष अत्री समेत कई शहीदों के परिजन उपस्थित थे।
फोटो 21 जीडीआर 4- कसाब की फांसी से खुशी व्यक्त करते शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के सदस्य।