फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   कांग्रेस नेता के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस नेता के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Pathankot
Pathankot Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर इंसाफ के लिए यूथ कांग्रेस नेता की शरण में गई चार मरला क्वार्टर निवासी रजनी के मामले ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया। रजनी के पति राज कुमार ने कांग्रेस नेता पर मामले को तूल देने का आरोप लगाया। इस अवसर पर महिला के पति राज कुमार और समूह मेाहल्ला वासियों ने रोहित स्याल और रजनी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राज कुमार ने बताया कि उसकी शादी 5 मई 2008 को रजनी से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसने बताया कि रजनी अपने छह माह के बच्चे तक को छोड़ गई कर 18 अक्तूबर से लापता हो गई। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर दो में शिकायत भी करवाई गई थी। राज कुमार ने बताया कि कई जगह ढूंढने पर भी रहनी नहीं मिली। एक माह बाद पता चला कि रजनी दौलतपुर में किसी हीरा लाल नाम के व्यक्ति के साथ रह रही है।
विज्ञापन

सुरिंद्र बेदी ने कहा कि राज कुमार की पूरे मोहल्ले में अच्छी छवि है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा इस मामले को तूल दिया जा रहा है, जो सरासर गलत है। इस मौके पर रजनी के पति राज कुमार और समूह मोहल्ला वासियों ने रोहित स्याल के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया और कहा कि रोहित स्याल के अलावा उनके साथी तिलक, पंकज, शेरा, हीरा लाल और दीपक व अन्यों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए जो इस मामले को अधिक तूल देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी ने यूथ कांग्रेस का किया धन्यवाद
उधर, रजनी ने कहा कि उसे इंसाफ दिलाने के लिए वह यूथ कांग्रेस के प्रधान रोहित स्याल की धन्यवादी हूं। उसने बताया कि राज कुमार जो उससे अक्सर मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed