{"_id":"100-29400","slug":"Pathankot-29400-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र में और बढ़ा अश्वनी कुमार का कद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र में और बढ़ा अश्वनी कुमार का कद
Pathankot
Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के नजदीकियों में शुमार राज्यसभा सदस्य व केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी कुमार को कानून मंत्री बनाए जाने से केंद्रीय राजनीति में उनका कद और बढ़ा है। इससे उनके समर्थकों में खुशी का आलम है।
उल्लेखनीय है कि तीन बार राज्यसभा के लिए चुने गए अश्वनी कुमार दो बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री रह चुके हैं। केंद्रीय राजनीति में बैक डोर से इंट्री मारने वाले अश्वनी कुमार पूर्व में 2002 में राज्यसभा के लिए चयनित हुए। अप्रैल 2004 में उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए चुना गया और उन्हें पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में उद्योग राज्यमंत्री बनाया गया।
दूसरी तरफ अश्वनी के शपथ लेने के बाद जिला में पहुंचने पर समर्थकों ने सम्मानित करने का फैसला किया है। पूर्व पार्षद गोपाल महाजन ने कहा कि अश्वनी कुमार को कानून मंत्री बनाकर गुरदासपुर की राजनीति में नया अध्याय लिखा गया है। इसके लिए उन्होंने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
पानी की जांच को भेजी केंद्रीय टीम
पठानकोट। केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार के नाम कई उपलब्धियां भी हैं। पंजाब के प्रदूषित भू-जल स्तर को जांचने और उससे होने वाली कैंसर जैसी भयानक बीमारियों को देखकर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी कुमार के प्रयास से केंद्रीय टीम का दौरा कराया गया और दूषित पेयजल से निपटने को ठोस नीति तैयार की गई है। इसके अलावा पठानकोट-दिल्ली के बीच एक्सप्रेस ट्रेन वाया अमृतसर-बटाला-गुरदासपुर उनकी उपलब्धियों में अहम है, लेकिन ट्रेन को तीन दिन की बजाए रोजाना कराने की मांग लोगों की अभी भी चली आ रही है।
अभी भी फूड प्रोसेसिंग जोन का इंतजार
पठानकोट। पूर्व में केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री रहे राज्यसभा सदस्य अश्वनी कुमार ने पठानकोट को फूड प्रोसेसिंग जोन के तौर पर विकसित करने का वादा किया था। इसके लिए यहां पर लीची और आम के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात योजना तैयार की गई थी। इसके लिए हाई पावर कमेटी का दौरा भी कराया गया, लेकिन वह वादा आज तक पूरा नहीं हो सका। इससे पठानकोट के लीची व आम उत्पादकों को काफी निराशा ही हाथ लगी थी।