{"_id":"25790","slug":"Pathankot-25790-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई दूल्हा गहने और नगदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई दूल्हा गहने और नगदी लेकर फरार
Pathankot
Updated Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। जिला के गांव भवानी में एनआरआई दूल्हे की ठगी की शिकार एक और विवाहिता हो गई। विवाहिता को अपने साथ विदेश में साथ रखने का हसीन सपना दिखाने का सपना दिखाकर एनआरआई दूल्हा उसके गहने और नगदी लेकर फरार हो गया और बाद में ससुरालियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। कानवां पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर एनआरआई दूल्हे समेत दो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी और दहेज का सामान खुर्द बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। लेकिन, अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
गांव भवानी निवासी परमिला देवी ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 4 जून 2006 को जालंधर के देवी तालाब मंदिर के नजदीक निवासी अरुण कुमार के साथ हुई थी। अरुण इंग्लैंड में रहता था और उसने शादी के बाद उसे अपने साथ इंग्लैंड ले गया। उसने बताया कि शादी में उसके परिजनों ने ससुरालियों के कहने पर काफी दहेज दिया लेकिन, इंग्लैंड में उसके ससुराली उसे कम दहेज लाने के लिए तंग करते रहे। इंग्लैंड से जून 2010 में जालंधर आने पर उन्होंने माता वैष्णो देवी के दर्शन का कार्यक्रम तय किया, लेकिन अरुण उसके साथ नहीं गया। जब वह यात्रा पर गए थे इस दौरान अरुण उसके गहने, नगदी और विदेश जाने के दस्तावेज लेकर जा चुका था। संपर्क करने पर अरुण उसे टालमटोल भरा जबाव देता रहा। हार कर उसने शिकायतकर्ता से बात करना ही छोड़ दिया। उसने आरोप लगाया कि अरुण दहेज में मिले 28 तोला सोने के गहने और उसकी 2 लाख रुपये की नगद राशि तथा इंग्लैंड जाने को तैयार किए गए दस्तावेज अपने साथ लेकर फरार हो गया। इसकी शिकायत की जांच एसएसपी ने एसपी (डी) को सौंपी थी। एसपी की जांच के आधार पर थाना कानवां में अरुण कुमार और उसके भाई राजेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी करने और दहेज में दिया सामान खुर्द बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। लेकिन, आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। थाना कानवां के एसएचओ अश्वनी कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।