फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   zirkapur three decisions, water weste, public eye today, mohali

जीरकपुर के इन तीन फैसलों पर आज सबकी नजर

Mon, 16 May 2016 12:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 16 May 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
zirkapur three decisions, water weste, public eye today, mohali
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
जीरकपुर के लिए सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज तीन बड़े मामलों के भाग्य का फैसला होगा। एक ओर जीरकपुर नगर काउंसिल शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए टीम का एलान करेगी। यह टीम कॉलोनियों का जायजा लेकर पानी बर्बाद करने वालों की पहचान करेगी। वहीं,  बलटाना स्थित ‘सुखना चौ’ मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 16 मई को सुनवाई होनी है।  पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने बरसाती नाले पर लगी रोक को हटा दिया था और मामले की सुनवाई के लिए 16 मई तारीख निर्धारित की थी। इस पर ड्रेनेज विभाग, जीरकपुर नगर काउंसिल व याचिकाकर्ता को अपना पक्ष रखना है। उधर, नगर काउंसिल जीरकपुर द्वारा बलटाना में नए ट्यूबवेल लगाने को लेकर जल्द काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए विभाग से सभी मंजूरियां ले ली गई हैं।
विज्ञापन


पानी बर्बाद करने वालों पर होगी कार्रवाई
जीरकपुर में पीने वाले पानी की बर्बादी रोकने के लिए गत चार मई को नगर काउंसिल ने आदेश पारित करके जल्द टीम गठित करके कानूनी कार्रवाई अमल में लाने का निर्णय लिया था। आदेश पारित होने के बावजूद पानी की बर्बादी करने वालों की शिकायतें आए दिन देखने को मिल रही थीं। सूत्रों की मानें तो टीम का गठन पिछले सोमवार को किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से टीम का गठन नहीं हो पाया था। टीम गठन न होने का फायदा उठाकर स्थानीय लोग सरेआम पाइप लगाकर गाड़ियों को धोकर पानी को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। जीरकपुर नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सराओं ने सोमवार को टीम का गठन करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


सुखना चौ मामले में आज आएगा फैसला
बलटाना स्थित ‘सुखना चौ’ के मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 16 मई को सुनवाई होगी। जसवंत सिंह की दायर याचिका पर ड्रेनेज विभाग पंजाब एवं जीरकपुर नगर काउंसिल को अपना पक्ष रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि मार्च माह में याचिकाकर्ता जसवंत सिंह ने कहा था कि रोक के बावजूद स्थानीय भू-माफिया ने ड्रेनेज विभाग पंजाब के साथ मिलकर बरसाती नाले की आड़ में ‘सुखना चौ’ पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो कि गलत है। इस मामले पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए गत 30 मार्च को ‘सुखना चौ’ व इसके आसपास चल रहे निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाकर आगामी 16 मई को ड्रेनेज विभाग व जीरकपुर नगर काउंसिल को अपना पक्ष रखने के आदेश पारित किए थे। हाईकोर्ट की रोक के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था। इससे लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लोगों की परेशानियों को देखते हुए ड्रेनेज विभाग पंजाब ने गत 2 मई को अपना पक्ष रखकर बरसाती नाले के निर्माण कार्य पर लगी रोक को हटाने की मांग की थी। वहीं, हाईकोर्ट ने बरसाती नाले के निर्माण कार्य पर लगी रोक को हटाते हुए याचिकाकर्ता जसवंत सिंह पर अदालत को गुमराह करने के चलते 5 हजार रुपये जुर्माना किया था और मामले में अपना पक्ष रखने के लिए 16 मई मुकर्रर की है।


बलटाना में पानी की समस्या होगी दूर
बलटाना में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए नगर काउंसिल ने नए ट्यूबवेल लगाने का निर्णय लिया है। जिक्रयोग है कि गत जनवरी माह में हाउस की बैठक में बलटाना स्थित रामलीला ग्राउंड में नए ट्यूबवेल लगाने का फैसला लिया था। हाउस की बैठक में पारित हुए प्रस्ताव को विभागीय मंजूरियों के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया था। इस पर नगर काउंसिल को मंजूरी मिल गई है। वार्ड-4 की पार्षद मनीषा मलिक ने बताया कि बलटाना के रामलीला ग्राउंड के पास जगह का चयन कर लिया गया है और जल्द ही नए ट्यूबवैल के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed