फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Couple consumes Celphos in Zirakpur Wife dies swindled ₹36 lakh on pretext of sending them abroad

जीरकपुर में दंपती ने जान दी: विदेश जाने के लिए गंवाए थे 36 लाख रुपये, क्लासमेट ने ही दिया था धोखा

Sat, 22 Aug 2026 01:45 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर Published by: Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 01:45 PM IST
सार

गगनप्रीत कौर और हाकम सिंह ने आइलेट्स करने के बाद विदेश जाने के लिए अपने दोस्त और क्लासमेट को 18-18 लाख रुपये की रकम दी थी। आरोप है कि न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न पैसे लौटाए गए। अब दंपती ने जान दे दी।

विज्ञापन
Couple consumes Celphos in Zirakpur Wife dies swindled ₹36 lakh on pretext of sending them abroad
जानकारी देते अधिकारी और अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

जीरकपुर में एक दंपती ने ट्रैवल एजेंट द्वारा लाखों रुपये की ठगी से परेशान होकर सल्फास खाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान हाकम सिंह और उसकी पत्नी गगनप्रीत कौर के ताैर पर हुई है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें ठगी के लिए ट्रैवल एजेंट को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन




गगनप्रीत कौर जीरकपुर की निवासी थीं। वह मूल रूप से बरनाला की रहने वाली थीं। दंपती ने आइलेट्स करने के बाद विदेश जाने के लिए अपने दोस्त और क्लासमेट को 18-18 लाख रुपये की रकम दी थी। यह कुल 36 लाख रुपये का निवेश था। लंबे समय से दोस्त ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न पैसे लौटाए। इस ठगी और मानसिक परेशानी के कारण दंपती ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रैवल एजेंट की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस जांच और सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में दंपती ने अपनी मौत के लिए दोस्त और क्लासमेट को जिम्मेदार ठहराया है। नोट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि दोस्त ने लाखों रुपये लेकर विदेश न भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रैवल एजेंट की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed