{"_id":"5910baf04f1c1b3a54851f05","slug":"zirakpur-crime-news-police-caught-jwellery-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला से बिना बिल के खरीदे आभूषण ले जा रहे थे शिमला, पुलिस ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला से बिना बिल के खरीदे आभूषण ले जा रहे थे शिमला, पुलिस ने पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Tue, 09 May 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
सोने व चांदी के आभूषणों के साथ काबू किये दो व्यक्ति पुलिस पार्टी के साथ।
पुलिस ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के दो लोगों को सोने व चांदी के आभूषणों के साथ काबू किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के बरामद किए गए सोने व चांदी के आभूषणों का बिल नहीं दिखा पाए।
जांच अधिकारी एएसआई बलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को पटियाला चौक पर नाका लगा रखा था। इस दौरान अंबाला की ओर से आ रही आई-20 कार सवार कृष्ण व ध्रुव प्रसाद के पास से 250 ग्राम सोने के आभूषण, एक किलो चांदी व 10 किलो केडीएम बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि वह अंबाला से गांव सियाओ (शिमला) जा रहे है। पुलिस ने मामले की सूचना सेल्स टैक्स विभाग को दी।
सेल्स टैक्स विभाग के ईटीओ हरजोत सिंह व आशीष ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों से पूछताछ श्ुारू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कृष्ण और ध्रुव दोनों शिमला से करीब 30 किलोमीटर दूर गांव सियाओ के अंदर सुनार का काम करते हैं।