फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth who made minor pregnant dies due to snake bite, case registered

Mohali News: नाबालिग को गर्भवती बनाने वाले युवक की सांप के डसने से मौत, केस दर्ज

Wed, 30 Aug 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Youth who made minor pregnant dies due to snake bite, case registered
पिंजौर। एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का पता उस समय चला जब उसके साथ संबंध बनाने वाले युवक की 15 दिन पहले ही सांप के डसने से मौत हो चुकी है। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के बाद उसकी मां की शिकायत पर मृतक आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नाबालिग की मां ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करती है। उसकी 15 वर्षीय बड़ी बेटी की जब तबीयत खराब हुई तो वह उसको लेकर सेक्टर-6 पंचकूला के सिविल अस्पताल में ले गई। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसकी बेटी आठ सप्ताह की गर्भवती है। जब उसने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले युवक को वह तीन महीने से जानती है। उस युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। लेकिन आरोपी युवक की करीब 15 दिन पहले ही सांप के डसने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed