फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man injured with knife and rod, case registered against eight

Mohali News: युवक को चाकू-रॉड से किया घायल, आठ पर केस दर्ज

Wed, 04 Jun 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Young man injured with knife and rod, case registered against eight
बलटाना। हरमिलाप नगर में एक युवक पर चाकू और रॉड से कातिलाना हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने अपने ससुराल वालों पर हमला करने का आरोप लगाया है। घायल को इलाज के लिए ढकोली अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देखकर उसको जीएमसीएच-32 रेफर किया गया है। राहुल का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने करीब 20 लोगों के साथ मिलकर उस पर कातिलाना हमला किया है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इस मामले में पुलिस चौकी में हमलावरों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन


राहुल ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि वह हरमिलाप नगर में मकान नंबर-326 में रहता है। उसका आरोप है कि यह पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी उसके ससुराल वाले हमला की उसको धमकी दे चुके हैं। शुक्रवार को 10 बजे उसे फोन पर घर आने के लिए कहा। उसे परिवार ने बताया कि उसके ससुराल वाले आए हैं। वह काम छोड़कर तुरंत घर आया जहां उसका ससुर केदारनाथ, साला राहुल, उसकी पत्नी का चाचा एएसआई सुभाष, उनके दोनों बेटे और साली गीता खड़ी थी।
विज्ञापन

वह लोग घर के बाहर ही उससे लड़ने लगे। अचानक सुभाष और उनके बेटों ने चाकू और डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया। उसने आरोप लगाया कि सुभाष पंजाब पुलिस का मुलाजिम है। वह उसे धमकी देता है कि वह सीएम सिक्योरिटी में है। उसको झूठे मामले में फंसा देगा। हमले से पहले उसके घर पर छह लोग मौजूद थे। हमले के समय 20 से ज्यादा लोग वहां पहुंच गए। उसके ससुराल वाले चंडीगढ़ मलोया के रहने वाले हैं। कुछ बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। राहुल और उसके परिवार का आरोप है कि उनके घर से कुछ सामान और गहने भी चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






राहुल कुमार के बयान पर केदारनाथ यादव, सुभाष, मनीष समेत आठ के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 331(4), 305, 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। -गुरप्रीत सिंह, चौकी इंचार्ज बलटाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed