फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Written for action against Aio dpi

एईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआई को लिखा

Sat, 19 Oct 2013 01:35 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Sat, 19 Oct 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
Written for action against Aio dpi
जिला स्तरीय एथलेटिक मीट के दौरान शराब पीकर टीचरों से दुर्व्यवहार करने वाले एईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा विभाग पूरी तरह सख्त हो गया। जिला शिक्षा विभाग ने घटना की पूरी रिपोर्ट बनाकर डीपीआई स्कूल को भेज दी है। दूसरी तरफ शुक्रवार को टूर्नामेंट के अन्य मुकाबले खेल गए।
विज्ञापन



जिला शिक्षा विभाग के डिप्टी डीईओ ललित किशोर घई ने बताया कि उन्होंने खुद मौके का दौरा भी किया था। साथ ही टीचरों की तरफ से उन्हें शिकायत भी मिली है। जिसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट बनाकर डीपीआई को भेज दी। लेकिन लगातार तीन दिन छुट्टियां हैं।
विज्ञापन


ऐसे में सोमवार को ही साफ हो जाएगा कि एईओ के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ फिजिकल टीचर यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि इस मामले के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। क्योंकि  एईओ ने टीचरों से तो दुर्व्यवहार किया ही है साथ ही शिक्षा विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं। वहीं, अगर उक्त अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो कोई अन्य टीचर या अधिकारी इस प्रकार की हरकत नहीं कर पाएगा। गौरतलब है कि वीरवार फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में शुरू हुई जिला स्तरीय एथलेटिक मीट में एईओ रमनजीत सिंह शराब पीकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महिला टीचर समेत कई टीचरों से गाली गलौज व दुर्व्यवहार किया था। जिसके बाद टीचरों ने टूर्नामेंट रोककर एईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed