फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Workers camp under the flyover, innocent lives in danger

Mohali News: फ्लाईओवर के नीचे मजदूरों का डेरा, खतरे में मासूमों की जिंदगी

Sun, 22 Feb 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Workers camp under the flyover, innocent lives in danger
जीरकपुर। पटियाला चौक से कोहिनूर ढाबे तक फ्लाईओवर के नीचे एक बार फिर मजदूर परिवारों ने डेरा जमा लिया है। करीब दस परिवार अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं। इन बच्चों की उम्र तीन से आठ वर्ष के बीच है। माता-पिता मजदूरी और कचरा बीनने का काम करते हैं, जबकि बच्चे दिनभर हाईवे किनारे इधर-उधर घूमते रहते हैं। हाईवे के पास रहना इन मासूमों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। कई बार बच्चे राहगीरों और डोनेटरों से पैसे, कपड़े या खाना लेने के लिए गाड़ियों की ओर दौड़ पड़ते हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि माता-पिता काम पर चले जाते हैं तो बच्चों की देखरेख करने वाला कोई नहीं होता। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन




विकलांग मां का सहारा बना आठ साल का बेटा
एक महिला राधिका अपने आठ वर्षीय बेटे राजा के साथ यहां रह रही है। वह विकलांग है, उसके पति कई महीनों से लापता हैं। पति की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार का पूरा बोझ छोटे से राजा पर आ गया है, जो कचरा बीनकर किसी तरह पेट भरने की कोशिश करता है। राधिका बताती हैं कि शहर में तीन हजार रुपये से कम किराए पर कमरा नहीं मिलता, इसलिए मजबूरी में फ्लाईओवर के नीचे रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन



काम की तलाश में आए, पर ठिकाना नहीं
मध्यप्रदेश के दमोह से आए राभक्त अपनी पत्नी सखी और चार बच्चों के साथ एक सप्ताह से यहां रह रहे हैं। वे काम की तलाश में जीरकपुर पहुंचे, लेकिन अब तक रोजगार नहीं मिला। उनका कहना है कि आमदनी के बिना किराए का कमरा लेना संभव नहीं है। महिला अनीता ने बताया कि उनके चार छोटे बच्चे हैं। पति शराब पीते हैं और घर की जिम्मेदारी नहीं निभाते। बच्चों को अकेला छोड़कर काम पर जाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फ्लाईओवर के नीचे रह रहे ये परिवार गरीबी की मार झेल रहे हैं। प्रशासन और समाज सेवी संस्थाओं की मदद के बिना इन मासूमों की जिंदगी लगातार खतरे में बनी हुई है। शासन-प्रसाशन को जिम्मेदारी के साथ प्रवासियों को एक ठिकाना देना चाहिए। फ्लाईओवर के नीचे रहने वाले अधिकतर परिवारों के पास कमाई का कोई जरिया नहीं है। मासूम बच्चों के साथ खुले में रह रहे हैं। बच्चे हाईवे पर भी घूमते हैं। कोई हादसा भी हो सकता है। - सतपाल ढांडा, समाजसेवी जीरकपुर



फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ से जाली लगाने का काम चल रहा है, जल्द ही सभी मजदूरों को वहां से हटवा दिया जाएगा। - मनोज कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed