{"_id":"6664efaa14c916d58c0beb47","slug":"women-can-protect-themselves-need-to-be-emotionally-strong-punjab-raj-women-commission-mohali-news-c-71-1-mli1004-115458-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं कर सकती हैं अपनी सुरक्षा, इमोशनली स्ट्रान्ग होने की जरूरत : पंजाब राज महिला कमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं कर सकती हैं अपनी सुरक्षा, इमोशनली स्ट्रान्ग होने की जरूरत : पंजाब राज महिला कमिशन
विज्ञापन
मोहाली। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध बेतहाशा बढ़ रहे हैं। मोहाली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित है। यहां पिछले कई महीनों में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें महिलाओं पर कातिलाना हमले हुए हैं। अपराधों पर एकदम से लगाम लगा पाना तो किसी के लिए संभव नहीं है। लेकिन चाहे लड़की हो या लड़का, हर किसी को अपनी सुरक्षा करने के लिए योग्य होना चाहिए। यानी अपनी रक्षा खुद करना आना चाहिए। यहां एक दिन छोड़कर दुष्कर्म का मामला दर्ज हो रहा है। महिलाएं कभी स्नैचिंग तो कभी अश्लील हरकतों का शिकार हो रही हैं।
पंजाब राज महिला कमिशन की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि महिलाएं खुद कर सकती हैं अपनी सुरक्षा उन्हें -इमोशनली स्ट्रॉन्ग होने की जरूरत है और उन्हें अपनी आत्मरक्षा को वरीयता देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज की वारदात में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस को हर कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ टिप्स दिए जिन्हें जानना बेहद जरूरी है।
-मोबाइल में वुमन सेफ्टी ऐप्स रखें। जरूरत पडऩे पर ऐप खोलते ही लाल बटन दबाएं।
-अनजान जगह जाने पर अपनी लोकेशन किसी फैमिली मेंबर से शेयर करें।
-कैब से ट्रैवल करते समय कैब ड्राइवर की गाड़ी का नंबर और बाकी डिटेल घरवालों से शेयर करें।
-सुनसान और अंधेरे रास्तों पर जाना अवॉइड करें।
-रास्ते में कुछ अटपटा या अजीब लगे तो परेशान न हों, तुरंत शोर मचाएं।
-खतरा लगने पर तुरंत वुमन हेल्पलाइन नंबर 1091 डायल करें।
-कहीं भी जाएं तो मोबाइल हमेशा फुल चार्ज रखें।
-ड्राइवर गलत रास्ते पर ले जा रहा है तो उसे टोकें और तुरंत पुलिस की मदद लें।
-सेल्फ डिफेंस के लिए हर लड़की और महिला हैंड और लेग मूवमेंट सीखें।
सचेत रहना बहुत जरूरी
ऐसे मामलों में सचेत रहना जरूरी है। ये सोच लें कि मुसीबत पड़ने पर अब घबराना नहीं है। क्योंकि अपनी सुरक्षा अपने हाथ में ही है। इसके लिए आप कहीं भी आएं-जाएं या घर पर ही क्यों न रहें, लेकिन अपने साथ आत्मरक्षा के हथियार जरूर रखें। इसके अलावा कोई भी मुसीबत आने पर या मुसीबत का एहसास होने पर मदद के लिए तुरंत पुलिस को फोन लगाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए वुमन सेल है, जो कि 24 घंटे महिलाओं की सेवा के लिए तैनात रहती है।
विज्ञापन
मुसीबत में फंसने पर लड़कियां हमेशा याद रखें ये कॉन्टैक्ट नंबर
वुमन हेल्पलाइन नंबर- 1091
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर- 112
पब्लिक प्लेसेस या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कोई छेड़छाड़ या सेक्सुअल हेरासमेंट की कोशिश करे, तो लड़कियां इन बातों को फॉलो करें-
ऐसी सिचुएशन में बिल्कुल भी घबराए नहीं। साथ ही आरोपी की हरकतों को इग्नोर या अनदेखा न करें। तुरंत एक्शन लें। हो सकता है, आपके एक एक्शन से आने वाले समय में लड़कियों को इस अपमान से बचाया जा सकता है।
शहर में महिलाओं के साथ हो चुकी यह वारदातें
23 जून 2023 को सुबह सवा तीन बजे नैक ग्लोबल नामक कंपनी से नौकरी करके लौट रही युवती अलीशा के फेज-1 घर के बाहर आए युवकों ने रॉड मारकर हाथ पांव तोड़ दिए थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
14 दिसंबर 2023 मोहाली के गांव गीगे माजरा में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के घर में घुसकर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में नरिंदर कौर घायल हुई थी।
13 फरवरी 2024 को डेराबस्सी में पड़ते गांव रामगढ़ में दिन दिहाड़े घर के बाहर धूप सेक रही महिला पर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
7 अप्रैल 2024 को खरड़ क्षेत्र में 27 वर्षीय एकता नाम की महिला का उसके मित्र अनस कुरैशी ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। हालांकि इस मामले में अनस कुरैशी का शाहबाद के पास कार एक्सीडेंट हो गया था। कुछ दिन चल रहे इलाज के बाद उसकी भी अस्पताल में मौत हो गई थी।