फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Women accuse ASI of slapping them after entering their house, video goes viral

Mohali News: महिलाओं ने एएसआई पर लगाए घर में घुसकर थप्पड़ मारने के आरोप, वीडियो वायरल

Fri, 19 Jul 2024 06:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Women accuse ASI of slapping them after entering their house, video goes viral
मोहाली। फेज-1 थाने में तैनात एएसआई जसवंत सिंह पर घर में जबरन घुसकर महिलाओं से हाथापाई करने ओर पड़ोसी पर पिस्टल तानकर उसे गोली मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित परिवार ने इस वारदात की वीडियो भी बनाई है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो बनाने वाली महिला को एएसआई थप्पड़ मारकर उसका फोन छीनने का प्रयास कर रहा है। यही नहीं जब महिलाओं के बचाव में उनका पड़ोसी आया तो एएसआई जसवंत सिंह ने उस पर सरकारी पिस्टल तानकर उसे गोली मारने की धमकी दे डाली। वीडियो में एएसआई जसवंत सिंह की गुंडागर्दी साफ नजर आ रही है। साथ ही आरोप लगाया है कि वह अपने साथ किसी महिला मुलाजिम को लेकर नहीं आया था।
विज्ञापन

गांव मदनपुरा निवासी बुजुर्ग मंजीत कौर और उसकी बहू सुखप्रीत कौर ने बताया कि उनका अपने चाचा अमरीक सिंह के साथ जमीन को लेकर कोर्ट केस चल रहा है। उसका चाचा अमरीक सिंह पुलिस मुलाजिम है। उनकी रिहाइशी जगह में उन्होंने रास्ता छोड़ा हुआ है। उनका चाचा अमरीक सिंह जबरन उस पर कब्जा करना चाहता है। इस मामले को लेकर कोर्ट केस चल रहा है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे वह कोर्ट से अपनी तारीख भुगतकर घर आकर बैठे थे। इसी दौरान एएसआई जसवंत सिंह जो कि सिविल वर्दी में था अपने एक कांस्टेबल (जिसने वर्दी पहनी थी) को साथ लेकर उनके घर आया। आरोप है कि मुलाजिम जसवंत सिंह ने उनके दरवाजे पर लाते मारनी शुरू कर दी। जब बुजुर्ग मंजीत कौर ने दरवाजा खोला तो जसवंत सिंह जबरन घर में घुसा और उन्हें थाने चलने के लिए कहा। बोला कि उन पर केस दर्ज करूंगा। इसी बीच उनकी बहू आ गई उसने कहा कि वह पहले अपना आई कार्ड दिखाए और अपने साथ महिला पुलिस कर्मी क्यों नहीं लाए। एएसआई ने मंजीत कौर के मुंह पर थप्पड़ मारे। जब बहू सुखप्रीत वीडियो बनाने लगी तो उसने उस पर भी हमला कर मोबाइल छीन लिया। शोर सुनकर पड़ोसी आया और उनका बचाव करने लगा तो एएसआई ने उस पर अपनी सरकारी पिस्टल तान दी और पीछे हटने के लिए कहकर बोला कि वह उसे गोली मार देगा। पीड़ित परिवार ने कहा कि उनका वकील थाने जाकर पुलिस को बताकर आया है कि उनका कोर्ट केस चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। यह सब कुछ उसके चाचा अमरीक सिंह के कहने पर किया जा रहा है क्योंकि वह भी पुलिस मुलाजिम है। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। उनके बच्चे घर से बाहर जाने से डरते हैं कि उन्हें पुलिस पकड़कर न ले जाए।
विज्ञापन

एएसआई जसवंत सिंह ने कहा-

उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। मनजिंदर सिंह ने सरकारी रास्ते पर कब्जा कर गेट लगाकर मोटर लगाई हुई है। अमरीक सिंह उसका विरोध करता है। शिकायतें थाने में पहुंची थी। एसएचओ साहिब बदल गए थे। इस कारण वह मनजिंदर सिंह के कहने पर गए थे कि वह थाने आकर एसएचओ साहिब से बात कर लें। लेकिन वहां बुजुर्ग महिला ने उन्हें गालियां निकालनी शुरू कर दी। जब रोका तो वह वीडियो बनाने लगी। उनका पड़ोसी उन्हें मारने के इरादे से आया था, इस कारण सेल्फ डिफेंस में उन्हें पिस्टल निकालनी पड़ी। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed