फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman raped on the pretext of job, case registered

नौकरी के बहाने महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

Thu, 25 Mar 2021 02:40 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Woman raped on the pretext of job, case registered
डेराबस्सी। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसे नौकरी देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी आरोपी फरार चल रहा है और उसकी पहचान दिनेश कुमार धीमान निवासी गांव मुकंदपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डेराबस्सी थाने की जांच अधिकारी महिला एएसआई ने बताया कि 33 वर्षीय विवाहिता ने शिकायत दी है कि उसका अपने पति के साथ झगड़ा होने के कारण वह अपने बेटे के साथ अलग से रह रही है। फरवरी, 2020 में उसकी मुलाकात दिनेश कुमार धीमान नाम के व्यक्ति के साथ हुई। उसने व्यक्ति से कहीं पर नौकरी दिलवाने के बारे में पूछा तो उसने अपने दफ्तर में ही नौकरी देने की पेशकश की। इसके बाद व्यक्ति ने उसे अपना दफ्तर दिखाने के लिए बुलाया। जब वह उसके दफ्तर में मिलने पहुंची तो व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला ने व्यक्ति पर आरोप लगाया कि इसके बाद व्यक्ति ने धमकी देकर कहा कि अगर यह बात उसने किसी को भी बताई तो वह उसके बच्चे को जान से मार देगा। इस कारण वह डर गई। लेकिन आरोपी उसके साथ फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। इसके बाद परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस कार्रवाई के लिए आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed