{"_id":"659b09bad1fcf014ff021bb4","slug":"winter-is-wreaking-havoc-people-are-resorting-to-warm-clothes-and-bonfire-mohali-news-c-71-1-mli1003-10245-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सर्दी का सितम ढा रहा कहर, लोग गर्म कपड़े और अलाव का ले रहे सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सर्दी का सितम ढा रहा कहर, लोग गर्म कपड़े और अलाव का ले रहे सहारा
विज्ञापन
मोहाली। सर्दी का सितम शहर में कहर ढा रहा है और फिलहाल ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। आलम यह है कि शाम चार बजे ही सड़कों पर कोहरा छा जाता है जो अगले दिन दोपहर तीन बजे तक पसरा रहता है। लोगों को कोहरे से पूरा दिन सिर्फ 2-3 घंटे ही राहत देखने को मिलती है। इसके अलावा रात और सुबह चलने वाली शीतलहर ने लोगों की हड्डियों को जाम कर दिया है। तापमान लुढ़ककर न्यूनतम 6 डिग्री और अधिकतम 14 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, हवाएं 8 किमी/ प्रति घंटा के रफ्तार से चल रही है, जिसने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी है। सर्दी से बचने के लिए लोग लगातार अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। शहर के बाजारों में कई दुकानों के सामने अब अलाव जलता हुआ देखा जा सकता है। सर्दी के प्रकोप के चलते बाजार में व्यापार भी ठंडा है। कई रातों से कोहरे के साथ ओस की बारिश भी हो रही है जिससे आम जीवन पर असर पड़ा है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोग चाय-पकौड़े का लुत्फ उठाते नजर आए।
कोहरे में आए दिन हो रहे हादसे
हालांकि पुलिस और प्रशासन ने कोहरे के कारण होने वालों हादसों से बचाव के लिए कई इंतजाम किए है। बावजूद इसके लिए कोहरा उनकी मेहनत पर हावी। आए दिन कोहरे के कारण शहर के किसी न किसी हिस्से में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में औसतन रोजाना 2-3 इस तरह के मामले सामने आ रहे है। कई लोग तो अपनी जान भी गंवा चुके हैं।