फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wife took life for the greed of dowry, case against husband on complaint of father-in-law

दहेज के लालच में ली पत्नी की जान, ससुर की शिकायत पर पति पर केस

Wed, 08 Dec 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Wife took life for the greed of dowry, case against husband on complaint of father-in-law
मोहाली। फेज-1 थाने की पुलिस के इलाके में एक नवविवाहिता की उसके पति ने दहेज के लालच में गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान बबली के रूप में हुई है। बबली के परिजनों का आरोप है कि उसका पति उसे दहेज के लिए तंग करता था। फेज-1 पुलिस ने इस मामले में पति के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुड्डू निवासी वाल्मीकि कॉलोनी, फेज-6 के रूप में हुई है, जो मूलरूप से यूपी के जिला रामपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

मृतका के पिता पृथ्वी ने पुलिस को बताया कि बबली की शादी मई, 2021 में गुड्डू से हुई थी, जो कि बलौंगी में चाय की रेहड़ी लगाता है। शादी के कुछ दिनों बाद गुड्ढू ने दहेज की मांग करना शुरू कर दी थी और बबली उसकी इस मांग का विरोध करती रही। वारदात की रात रविवार को आरोपी पति गुड्डू ने पत्नी बबली को परिजनों से पैसों लाने के लिए कहा था और बबली ने इसका विरोध किया था। दूसरी ओर, बबली की यह बात सुनकर गुड्डू ने अपने सिर पर बांधे कपड़े से अपनी पत्नी का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद ही पत्नी को फेज-6 के सिविल अस्पताल में ले गया। यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फेज-1 की पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया और उसने अपना जुर्म कबूल लिया। बाद में पुलिस ने गुड्डू के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed