फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wife dies after car collides with truck parked on roadside, husband in tension

Mohali News: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति तनाव में

Thu, 30 Mar 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Wife dies after car collides with truck parked on roadside, husband in tension
कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने पर पत्नी की मौत, पति तनाव में
विज्ञापन

छह महीने बाद ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत, केस दर्ज
चप्पड़चिड़ी के पास रात को सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे लगाए थे पत्थर, नहीं जलाए थे इंडिकेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। छह महीने पहले सितंबर, 2022 में चप्पड़चिड़ी के पास एक कार और ट्रक की भिड़ंत हुई थी। इस हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस कारण उसका पति भी मानसिक तनाव में आ गया था। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

जानकारी के मुताबिक लखविंदर सिंह निवासी फेज-11 ने पुलिस को शिकायत दी है कि 27 सितंबर, 2022 को वह पत्नी शरनप्रीत कौर के साथ कार से जा रहे थे। लांडरां चौक से थोड़ा पीछे चप्पड़चिड़ी के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई थी। इस ट्रक चालक ने बिना कोई पार्किंग लाइट जलाए सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। इतना ही नहीं ट्रक से थोड़ा पीछे सड़क पर पत्थर भी लगाए हुए थे। अंधेरे के कारण सड़क पर पड़े पत्थर उसे दिखाई नहीं दिए। इस कारण पत्थर पर कार का टायर चढ़ने से टायर फट गया था। कार का टायर फटते ही कार का संतुलन खराब हो गया और गाड़ी ट्रक में जा टकराई थी। इस हादसे में उसकी पत्नी को गंभीर चोट आई थी। उसने पत्नी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसकी पत्नी उस समय करीब ढाई महीने की गर्भवती थी। इससे पहले उनका करीब चार साल का एक बच्चा है, वह भी शादी के नौ साल बाद पैदा हुआ था। इस कारण उसे काफी सदमा लगा। वह हादसे के बाद मानसिक तनाव में आ गया था। अब उसने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed