फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When stopped from going to the terrace, attacked with brick, injured

Mohali News: छत पर जाने से रोका तो ईंट से किया हमला, घायल

Sun, 28 Jul 2024 05:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
When stopped from going to the terrace, attacked with brick, injured
मोहाली। गांव मटौर में मकान की देखभाल कर रहे व्यक्ति के साथ घर के पूर्व किराएदार ने मारपीट की। इसकी वजह घर की छत पर जाने से मना करना बताया गया है। इस मारपीट में घायल के मुंह पर गंभीर चोट आई है, जिसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला है कि घायल के मुंह पर सात टांके लगे हैं। उसके कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

मटौर निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह मटौर में एक घर में किराए पर रह रहा था। उस घर में 26 कमरे किराए पर थे। घर के मालिक ने किसी कारण सभी किराएदारों से घर खाली करवा दिया था। इसके बाद कुछ दिन के लिए उसने जितेंद्र को घर की देखभाल करने और वहां रहने के लिए कहा था। शुक्रवार को जब जितेंदर अपने भतीजे का जन्मदिन मना रहा था, तो वहां पुराने किराएदार आ गए जो छत पर जाकर बैठने की जिद करने लगे। इस पर जब जितेंदर के पिता ने उन्हें मना किया तो वह उसके साथ बहस करने लगे और बहस मारपीट में बदल गई। इसके बाद जब जितेंदर लड़ाई छुड़ाने के लिए गया, तो उसके मुंह पर भी ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed