फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When someone stopped me from parking my car in front of my house, I got beaten up.

Mohali News: घर के सामने गाड़ी खड़ी करने से रोका तो की मारपीट

Mon, 10 Jun 2024 08:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
When someone stopped me from parking my car in front of my house, I got beaten up.
महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। सेक्टर-70 में घर के दरवाजे पर गाड़ी खड़ी करने से मना किया तो पहले गालियां दीं फिर मारपीट भी की। इस घटना की सूचना शिकायतकर्ता ने सेक्टर-70 संबंधित थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी नवजोत सिंह राजपूत और उसके माता पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार को नवजोत सिंह राजपूत ने इनोवा गाड़ी लाकर उनके गेट के सामने खड़ी कर दी। जिससे उनके घर को आने-जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। इस पर जब उसने उसे गाड़ी हटाने को कहा तो वह उसके साथ गाली गलौज करने लगा। इतना सुन जब उसकी सास और भाभी आई तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी। उसने अपने माता-पिता को भी बुला लिया और उसकी माता ने आते ही शिकायतकर्ता की सास को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


नवजोत ने उसके बाल पकड़ कर उसे नीचे गिरा दिया। जब उसके भाई ने नवजोत को रोकने का प्रयास किया तो उसने डंडे से उसपर वार करने शुरू कर दिए और उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं नवजोत ने उसे अभद्र इशारे किए और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। अब इस मामले में पुलिस ने नवजोत सिंह राजपूत तथा उसके माता पिता के खिलाफ मारपीट तथा छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed