फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When neighbor refused to eat, he attacked him with a knife while drunk.

Mohali News: पड़ोसी ने खाने से मना किया तो नशे में चाकू से किया हमला

Fri, 27 Sep 2024 09:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
When neighbor refused to eat, he attacked him with a knife while drunk.
मोहाली। गांव मनौली में शराब के नशे में पड़ोसी को खाना खिलाने की जिद कर रहे एक व्यक्ति को मना किया तो उसने गालीगलौज कर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में घायल के हाथ में गहरे कट लगे हैं, जिसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के कहने पर डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दे दी है। गांव मनौली निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि उसके घर के सामने एक व्यक्ति रहता है। 21 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह उसके घर शराब के नशे में आ गया और उसके साथ बैठकर काफी देर तक बात करने लगा। कुछ देर बाद वह उसे अपने घर खाना खिलाने के लिए बुलाने लगा, कई बार कहने पर भी उसने जब मना किया तो वह गुस्से में उसके घर से चला गया। इसके दो दिन बाद वह शाम करीब 7 बजे फिर से उसके घर के सामने आकर उसे गाली देने लगा, बदले में जब उसने गाली दी तो उसने सतनाम पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सतनाम के हाथ में कई गहरे घाव हुए, जिसके बाद परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed