फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When he refused when asked for a matchbox, he broke his head with a bottle.

Mohali News: माचिस मांगने पर मना किया तो बोतल से सिर फोड़ा

Mon, 29 Jul 2024 06:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
When he refused when asked for a matchbox, he broke his head with a bottle.
मोहाली। माचिस मांगने पर मना किया तो बीयर की बोतल मारकर सिर फोड़ दिया। घायल के सिर से काफी खून बहने लगा, जिसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर आठ टांके लगे हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी है। दीपू कुमार ने बताया कि वह पेंट का काम करता है, फेज-7 एक घर में वह कई दिन से पेंट का काम कर रहा है और जहां वह रह भी रहा है। शनिवार रात करीब आठ बजे जब वह अपने कमरे में मौजूद था। तभी वहां नीचे रह रहा एक मजदूर उसके पास आया जो उससे माचिस मांगने लगा। इस पर उसने मना कर दिया कि उसके पास माचिस नहीं है। इसके बाद मजदूर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब दोनों में बहस हुई तो मजदूर ने वहां पड़ी बियर की बोतल से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले के बाद मजदूर वहां से भाग निकला, जिसके बाद घायल को साथी परिजनों ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed