फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When he refused to ask for money, he was attacked with a knife, injured

Mohali News: पैसे मांगने पर मना किया तो चाकू से किया हमला, घायल

Fri, 26 Apr 2024 06:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
When he refused to ask for money, he was attacked with a knife, injured
मोहाली। गांव सलेमपुर में पैसे मांगने पर व्यक्ति ने मना किया तो एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसके शरीर पर चार जगह चाकू से गहरे वार किए गए हैं। घायल की मां ने उसे चमकोर साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया। संबंधित थाना पुलिस को वारदात की जानकारी दे दी है। घायल की पहचान दिलदार सिंह निवासी गांव सलेमपुर के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। सोमवार को शाम करीब सात बजे वह अपने घर के पास खड़ा था। तभी उसके पास गांव का एक लड़का आया जो उससे पैसे उधार मांगने लगा। उस लड़के ने पहले भी उससे पैसे लिए हुए थे। इस बार दिलदार ने मना कर दिया। इस बात पर व्यक्ति ने जेब से चाकू निकाला और उसके मुंह पर वार कर दिया। पहला वार उसकी नाक पर और दो वार पेट में करने के बाद अंतिम वार पैर पर किया। जब उसने शोर मचाया तो हमलावर भाग गया। जख्मी दिलदार सिंह के शरीर में 15 टांके लगे हैं। घायल के कहने पर डॉक्टरों ने इसकी शिकायत संबंधित थाना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed