{"_id":"66e636fcdbf403b0240b8666","slug":"when-asked-for-catering-dues-of-rs-5000-attacked-injured-mohali-news-c-71-1-mli1007-119473-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कैटरिंग का बकाया 5000 रुपये मांगे तो किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कैटरिंग का बकाया 5000 रुपये मांगे तो किया हमला, घायल
विज्ञापन
मोहाली। गांव जुझार नगर में कैटरिंग का काम करवाने के बाद बकाया 5000 रुपये मांगने पर चार युवकों ने कैटरिंग वाले पर ही हमला कर दिया। इससे घायल संजय कुमार निवासी जुझार नगर ने बलौंगी थाना पुलिस को शिकायत दे दी है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान सुभंव, साहिल, विक्रम और रवि के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता संजय ने पुलिस को बताया कि वह सुनील कुमार के पास कैटरिंग का काम करता है। दो महीने पहले जुझार नगर निवासी दीपांश के घर में एक पार्टी थी, जिसमें सुनील कुमार ने कैटरिंग का काम किया था। इसके लिए 25 हजार रुपये में बात तय हुई थी। लेकिन काम के बाद उसने 20 हजार रुपये दिए थे और 5 हजार बकाया थे।
सोमवार को वह और सुनील कुमार स्टोर के बाहर खड़े थे कि तभी दीपांश के रिश्तेदार शुभम और साहिल उनके पास आए। उन्होंने उन्हें पैसे दिलाने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने पहले तो पैसे दिलाने की बात कही, लेकिन फिर उन्होंने गालियां निकालनी शुरू कर दी। इस पर वे दोनों स्टोर के अंदर आ गए और इसके बाद उसने सुनील को घर भेजने के बाद स्टोर का गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन
इतने में उसके दो दोस्त रवि और विक्रम भी उसके बुलाने पर आए गए। वे स्टोर के गेट को धक्का देकर अंदर आए और विक्रम के हाथ में डंडा था कि तभी शुभम ने किसी तेजधार हथियार से नाक पर वार किया। वहीं, साहिल ने मुंह और आंख पर मुक्के मारे। विक्रम ने डंडे से पीटा और रवि ने नीचे गिराकर मारपीट की। शोर सुनकर गली में लोग इकट्ठा हुए तो वे मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसे जख्मी हालत में कौशल कुमार ने सिविल अस्पताल खरड़ में दाखिल करवाया। वहां से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस में चारों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।