{"_id":"6246063518561f5d9704b1ed","slug":"wheat-purchase-in-the-district-from-1-april-the-administration-completed-preparations-mohali-news-pkl4462835177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज से गेहूं खरीद, प्रशासन ने पूरी कीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज से गेहूं खरीद, प्रशासन ने पूरी कीं तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। गेहूं की खरीद, लिफ्टिंग और अदायगी को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए मंडियों में वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए गए हैं। अधिकारी फसल की खरीद पूरी होने तक मंडियों में रहेंगे और हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। इससे फसल की कटाई के सीजन में किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
एडीसी कोमल मित्तल ने बताया कि गेहूं की कटाई का सीजन शुरू होने वाला है। किसान फसल काटकर मंडियों में बेचने के लिए लाने वाले हैं। इस दौरान किन्हीं कारणों से जब फसल की खरीद, लिफ्टिंग और अदायगी का काम समय पर नहीं होता तो किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं कई बार अमन और कानून की स्थिति भंग होने का खतरा बन जाता है लेकिन इस बार किसान को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
प्रशासन द्वारा तैनात किए गए अफसरों में सब-डवीजन डेराबस्सी में मंडी डेराबस्सी, लालड़ू और समगौली के लिए तहसीलदार रमनदीप कौर, जड़ौत, अमलाला मंडी के लिए नायब तहसीलदार हरिंदरजीत सिंह टिवाणा व तसिंबली मंडी के लिए पंचायत अफसर परनीत कौर को तैनात किया गया है। इसी तरह सब-डवीजन खरड़ के लिए मंडी खरड़, दाऊ माजरा मंडी के लिए तहसीलदार जसविंदर सिंह, मंडी खिजराबाद के लिए नायब तहसीलदार दीपक भारद्वाज, मंडी कुराली के लिए पंचायत अफसर जसप्रीत कौर, माजरी और रूड़की के लिए पंचायत अफसर जसविंदर सिंह बग्गा को तैनात किया गया है। वहीं सब-डवीजन मोहाली के लिए मंडी बनूड़, सनेटा के लिए नायब तहसीलदार गुरप्रीत सिंह, मंडी भागोमाजरा के लिए पंचायत अफसर विनोद कुमार को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
ये अधिकारी हर रोज मंडी में जाकर फसल की खरीद, लिफ्टिंग, अदायगी और बनती कार्रवाई के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। गेहूं की खरीद का काम शुरू होने से पहले मंडियों में जाकर संबंधित विभागों के साथ तालमेल करते हुए उचित प्रबंध भी करवाएंगे।