फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wedding zone project hit, Gamada withdraws 6 sites out of 14

वेडिंग जोन प्रोजेक्ट को लगा धक्का, गमाडा ने 14 में से 6 साइट लीं वापस

Sun, 18 Oct 2020 01:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wedding zone project hit, Gamada withdraws 6 sites out of 14
मोहाली। नगर निगम की ओर से शहर में वेंडिंग जोन स्थापित करने के प्रोजेक्ट को एक बार फिर धक्का लगा है। गमाडा की ओर से निगम को दी गई 14 साइटों के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब गमाडा ने उन साइटों में 6 साइटों को वापस ले लिया है। ऐसे में नगर निगम के पास फिलहाल 8 साइट्स ही रह गई हैं। हालांकि जो साइट्स वापस ली हैं, उस बारे में गमाडा ने कुछ साफ नहीं किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाकर उन्हें स्ट्रीट वेंडिंग जोन स्थापित करने का काम कई साल से चल रहा है। सर्वे से लेकर अन्य औचारिकताएं नगर निगम पूरा कर चुका है। लेकिन वेंडिंग जोन बनाने के लिए नगर निगम के पास जमीन नहीं है। क्योंकि मोहाली शहर में डेवलपमेंट का पूरा काम गमाडा की ओर से किया जाता है। ऐसे में नगर निगम की तरफ से कुछ समय पहले गमाडा को पत्र लिखा गया था। साथ ही उन्हें वेंडिंग जोन बनाने लिए कुछ साइट्स अलाट करने के लिए कहा था। जिसके बाद गमाडा ने कुछ समय पहले 14 साइट की सूची निगम को भेजी थीं। जिस पर नगर निगम ने काम शुरू कर दिया था। लेकिन इसी बीच अब 6 साइट्स वापस ले गईं है। जिससे एक बार फिर इस काम को झटका लगा है। नगर निगम की तहबाजारी ब्रांच के हेड सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह का कहना है कि साइट्स वापस लेने संबंधी पत्र जरूर आया है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम चल रहा है। कोशिश यहीं है कि लोगों को जल्दी ही साइट्स अलाट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed