{"_id":"68b210bf081884701205ef80","slug":"water-level-in-ghaggar-river-increased-flood-like-situation-in-derabassi-area-mohali-news-c-71-1-mli1010-132924-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: घग्गर नदी में पानी का स्तर बढ़ा, डेराबस्सी हलके में बाढ़ जैसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: घग्गर नदी में पानी का स्तर बढ़ा, डेराबस्सी हलके में बाढ़ जैसे हालात
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी हलके में हो रही भारी बारिश और कल पहाड़ों से छोड़े गए पानी के कारण घग्गर नदी में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया। इसके परिणामस्वरूप बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। बीती रात हालात इतने बिगड़ गए कि शुक्रवार सुबह मोहाली के डीसी कोमल मित्तल ने अलर्ट जारी करना पड़ा। उन्होंने घग्गर नदी के पास रहने वाले गांवों के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी और अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया। जानकारी के अनुसार घग्गर में शुक्रवार सुबह आठ बजे 70 हजार क्यूसिक पानी आया। घग्गर में पानी बढ़ने के कारण लोगों में पूरे दिन दहशत का माहौल बना रहा। देर शाम को पानी का स्तर कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि मुबारकपुर कॉजवे के ऊपर से पानी बहने लगा। कॉजवे के पास नीची जगहों पर बसी झुग्गी-झोपड़ियों में पानी भर गया और करीब 100 परिवार बेघर हो गए। लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने मुबारकपुर कॉजवे का रास्ता बंद कर दिया। इसी तरह नदी और नालों में पानी बढ़ने के कारण क्षेत्र की कई संपर्क सड़कों के ऊपर से पानी बह गया। गुलाबगढ़-बेहड़ा रोड से पानी गुजरने के कारण रास्ता बंद हो गया। भगवानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में पानी भरने से कई फैक्ट्रियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। बरवाला रोड, बेहड़ा रोड, धनौनी रोड सहित अन्य क्षेत्रों में कई नई कटी कॉलोनियों में पानी भरने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
एसडीएम अमित गुप्ता ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी वाले स्थानों की ओर न जाएं। साथ ही, सड़कों पर बह रहे नालों से भी दूर रहें। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका डिप्टी कमिश्नर मोहाली ऑफिस का नंबर 0172-2219506, मोबाइल नंबर 76580-51209 और डेराबस्सी सब डिवीजन कंट्रोल रूम का नंबर 01762-28322 है, जिन पर संपर्क किया जा सकता है।