फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wanted to stop the car, police injured him by hitting the side, case registered on unknown

कार रोकनी चाही तो पुलिस मुलाजिम को साइड मारकर किया जख्मी, अज्ञात पर केस दर्ज

Sun, 11 Apr 2021 02:25 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Wanted to stop the car, police injured him by hitting the side, case registered on unknown
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर पुलिस नाका लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार चालक ने टक्कर मारकर एक पुलिस मुलाजिम को घायल कर दिया। उसे मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि एएसआई गुरनाम सिंह 16 मार्च को पुलिस कर्मियों के साथ वीआईपी रोड पर चेकिंग कर रहे थे। शाम करीब 6 बजे मेट्रो की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार को रोकने के लिए इशारा किया गया। कार चालक फोन पर बात कर रहा था और उसने मास्क भी नहीं पहना था। उसने कार रोकने के बजाय और तेज कर ली। गुरनाम सिंह ने बचने की कोशिश की लेकिन कार चालक साइड मारकर फरार हो गया। इस हादसे में गुरनाम सिंह नीचे गिर गए और उनके बाएं हाथ में चोट लग गई। जांच अधिकारी ने कहा कि एएसआई गुरनाम सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed