फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Walkathon on 26th to awaken the spirit of voting in Mohali

Mohali News: मोहाली में मतदान की अलख जगाने के लिए 26 को वॉकथॉन, आप भी पहुंचें

Fri, 24 May 2024 04:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Walkathon on 26th to awaken the spirit of voting in Mohali
मोहाली। आपका एक वोट इस शहर को बेहतर प्रतिनिधि और देश को मजबूत सरकार देने में बड़ी भूमिका निभाएगा, इसलिए एक जून को मतदान केंद्र पर अवश्य जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र के महापर्व में जनता की भागीदारी बहुत जरूरी है। लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। अब छठे चरण में 25 मई को हरियाणा और सातवें चरण में एक जून को पंजाब और चंडीगढ़ में वोटिंग होगी। अमर उजाला ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इसी के तहत चंडीगढ़ और पंचकूला के बाद अब 26 मई को मोहाली फेज-4 स्थित बोगनविलिया गार्डन से एक वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


वॉकथॉन का शुभारंभ 26 मई को सुबह 6.30 बजे मोहाली फेज-4 के बोगनविलिया गार्डन के सामने होगा। इस वॉकथॉन को पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह वॉकथॉन बोगनविलिया गार्डन से मार्केट के सामने की सड़क से होते हुए लौटकर संपन्न हो जाएगा। इस दौरान मोहाली की डीसी आशिका जैन और एडीसी विराज एस तिड़के, एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के साथ प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही स्वीप के जिला नोडल अधिकारी गुरबख्शीश सिंह अंटाल भी विशेष रूप से मौजूद होंगे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ मोहाली मिडटाउन, रोट्रैक्ट क्लब मोहाली सिटी, रोट्रैक्ट क्लब ऑफ खालसा कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ इस इवेंट में मां अन्नपूर्णा सेवा समिति, बोगनविलिया पार्क का लॉफ्टर क्लब, फेज-4 मंदिर कमेटी, गो ग्रास सेवा समिति के सदस्य भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

आप सभी से अपील है कि वॉकथॉन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर हम अपने लिए एक बेहतर प्रतिनिधि और सरकार चुन सकते हैं। मतदाताओं का एक-एक मत मोहाली समेत पूरे देश की दिशा व दशा तय करेगा इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुनें। वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के आयोजन में दृष्टि आई हॉस्पिटल, पंचकूला का विशेष योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआर कोड से करें पंजीकरण
वॉकथॉन में हिस्सा लेने के लिए आप क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है। वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को मतदान के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed