{"_id":"6a4ac18daac84ff5ab04dc16","slug":"voter-revision-drive-intensifies-officials-conduct-inspections-mohali-news-c-289-1-pkl1068-1136-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
मोहाली। जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-2026) के तहत मतदाता सूची को सही और अपडेट करने का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी गीतिका सिंह ने रविवार को खरड़ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने एसडीएम एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी गुरमीत सिंह के साथ मिलकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदाता गणना फॉर्म (एन्यूमरेशन फॉर्म) को ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से बातचीत कर काम की प्रगति जानी। अधिकारियों ने बीएलओ को समय पर और बिना किसी गलती के कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बीएलओ के प्रयासों की सराहना भी की।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने इस अभियान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सही और अद्यतन बनाना है।